- Hindi News
- योग ध्यान से होते हैं सकारात्मक विचार, राइट ब्रेन का करें उपयोग
योग-ध्यान से होते हैं सकारात्मक विचार, राइट ब्रेन का करें उपयोग
कोटा| योगऔर ध्यान से नकारात्मक विचारों को सकारात्मक बनाया जा सकता है। लेफ्ट ब्रेन एनालिटिकल और राइट ब्रेन इनोवेटिव होता है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली में लेफ्ट ब्रेन का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। राइट ब्रेन का भी उपयोग करना चाहिए। यह बात मद्रास आईआईटी ग्रेजुएट और यूथ पैरेंटिंग एंड स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर मुरलीधर कोटेश्वर ने कही। वे राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेशनल एथिक्स एंड ह्यूमन वैल्यूज पर आयोजित वर्कशॉप में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। मुख्य अतिथि कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने मानवीय मूल्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल को सराहनीय बताया। आरटीयू के वीसी एनएस व्यास ने प्रोफेशनल एथिक्स और मानवीय मूल्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता जताई।