- Hindi News
- कंज्यूमर आईडी नंबर से खाते में जाएगी एलपीजी की सब्सिडी
कंज्यूमर आईडी नंबर से खाते में जाएगी एलपीजी की सब्सिडी
कोटा| गैसकंपनियां अब उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज से 17 डिजिट वाला कंज्यूमर आईडी नंबर दे रही हैं। इस नंबर से उपभोक्ता के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। यह नंबर गैस वाउचर पर भी आएगा। आईडी नंबर का पहला अंक गैस कंपनी की जानकारी देता है। पहला अंक 1 है तो भारत गैस, 2 है तो एचपी और 3 नंबर इंडेन का है। कंपनी की वेबसाइट पर भी उपभोक्ता अपना उपभोक्ता नंबर डालकर आईडी नंबर ले सकता है। जिस उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है। उसके लिए कंज्यूमर आईडी नंबर बहुत जरूरी है। इससे ही सब्सिडी की राशि खाते में जाएगी। गैस डिस्ट्रीब्यूटर से फॉर्म फोर लेते हुए यह नंबर लेना होगा। आईडी नंबर से पता चलेगा कि उपभोक्ता के पास आधार कार्ड है या नहीं। उपभोक्ता के किस कंपनी में कितने कनेक्शन हैं। इन सबकी जानकारी कंपनी को एक क्लिक में मिल जाएगी।