पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक परिषद के चुनाव आज

अभिभाषक परिषद के चुनाव आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|अभिभाषक परिषदके वार्षिक चुनाव सोमवार को परिषद के सभागार में होंगे। इस बार चुनाव राजस्थान बार काउंसिल द्वारा जारी नियम के अनुसार कराए जा रहे हैं। जिसके तहत वकीलों से शपथ-पत्र लिए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सलीम खान के अनुसार छह पदों के लिए होने वाले चुनाव में 19 प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष, महासचिव संयुक्त सचिव के लिए तीन-तीन, पुस्तकालय सचिव के लिए चार और अर्थ सचिव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव नहीं होंगे। खान के मुताबिक इस बार 24 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1480 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा कोर्ट परिसर में बैनर पोस्टर लगाना मना है, केवल बूथ लगा सकेंगे। मतगणना शाम 4 बजे होगी।