पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देह व्यापार संचालित करने वाला होटल होगा सील

देह व्यापार संचालित करने वाला होटल होगा सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहव्यापार संचालित करवाने वाला नयापुरा का फिजा होटल सोमवार को सील हो जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने प्रशासन को पत्र भेज दिया है। होटल के मालिक, मैनेजर, कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी शांतनु ने बताया कि नयापुरा स्थित फिजा होटल में शनिवार को दो युवतियों समेत दलाल कमालुद्दीन निवासी पश्चिम बंगाल और ग्राहक गिर्राज निवासी बारां को गिरफ्तार किया था। तीन-चार दिन पहले से होटल में रह रहे इस दलाल युवतियों की होटल के रजिस्टर में एंट्री तक नहीं थी।