- Hindi News
- जूनियर इंजीनियर ग्रुप परीक्षा प्रदेश में 69 % उपस्थिति
जूनियर इंजीनियर ग्रुप परीक्षा प्रदेश में 69 % उपस्थिति
अजमेर। रेलवेभर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से रविवार को आयोजित जूनियर इंजीनियर ग्रुप पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में 69 फीसदी अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। 31 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। रेलवे की ओर से जूनियर इंजीनियर ग्रुप के 221 पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए अजमेर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 53 हजार 484 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें परीक्षा देने के लिए 36 हजार 808 अभ्यर्थी पहुंचे। 16 हजार 676 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक जयपुर में 17,712 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे गए थे। इनमें से 13842 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। 3870 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सर्वाधिक 78 फीसदी उपस्थिति रिकॉर्ड की गई। अजमेर में कुल 8699 अभ्यर्थियों में से परीक्षा देने 6356 अभ्यर्थी पहुंचे। 2343 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।