कैंपेन में हजारों ने किया सूर्यनमस्कार
कोटा| देशव्यापीकैंंपेन के तहत शहर में भी याेगाथन के आयोजन में हजारों लोगों ने रविवार को सूर्यनमस्कार किया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में विशेष कैंंपेन चलाया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन के तहत पहले दिन आर्ट ऑफ लिविंग के शहर में संचालित दस फॉलोअप सेंटर्स पर सूर्यनमस्कार के साथ ध्यान योग की अन्य विधियां बताई गईं। इसी प्रकार इसी दिन राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी सहित अन्य सरकारी संस्थानों में शिविर लगाया गया। जोनल को-ऑर्डिनेटर अंजू शर्मा ने क्रियाएं बताई। मीडिया प्रभारी योगेंद्र हरसोरा ने बताया कि 15 दिसंबर को शहर के प्रमुख स्कूलों में सूर्यनमस्कार की विधाएं सिखाई जाएंगी। स्कूलों में प्रार्थना सभा में इसका आयोजन होगा।
राधेश्यामअध्यक्ष और कौशल किशोर बने सचिव : अखिलभारतीय च्यवन गौड़ ब्राह्मण समाज के चुनाव में राधेश्याम शर्मा को अध्यक्ष, कौशल किशोर तिवारी सचिव और सत्य नारायण व्यास को कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह जानकारी निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम जोशी ने दी है।