10 बच्चों का होगा ऑपरेशन
कोटा|रामजीदास मोदानीफाउंडेशन की ओर से रविवार को गोबरिया बावड़ी स्थित पाषाण भवन में हार्ट चेकअप शिविर लगाया गया। जिसमें कोटा सहित हाड़ौती के कुल 60 बच्चे आए, जिनके दिल में छेद होने की समस्या थी। फाउंडेशन के चेयरमैन एसएन मोदानी ने बताया कि वे कोटा में अब तक 7 कैंप कर चुके हैं। इस कैंप में 35 बच्चों को ऑपरेशन योग्य माना गया। 35 में से 10 बच्चे ऑपरेशन करवाने के लिए तैयार हुए है। इन बच्चों का टोकन मनी 30 हजार रुपए की राशि में फाउंडेशन द्वारा बैंगलुरू में ऑपरेशन करवाया जाएगा। ऑपरेशन में कुल खर्च 2.50 से 3 लाख रुपए आता है।