पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबरलाजी गांवों तक पहंुचाएं सफाई अभियान को, नहीं तो सफाया हो जाएगा: भरतसिंह

िबरलाजी गांवों तक पहंुचाएं सफाई अभियान को, नहीं तो सफाया हो जाएगा: भरतसिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री भरत सिंह ने सफाई अभियान पर सांसद ओम बिरला को चेताया। इशारा करते हुए कहा कि अभियान गांवों तक पहुंचना चाहिए, वरना सफाया हो जाएगा। बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झाड़ू उठाया तो सभी ने झाड़ू उठा लिया। यही सफाई शौचालय की बात कांग्रेसी मंत्री जयराम रमेश ने भी कहीं तो पूरा विपक्ष सरकार के पीछे पड़ गया था। अच्छी बात है सफाई होनी चाहिए।

मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला ने कहा कि गावों में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं हंै। जिले की सभी पंचायतों का प्लान तैयार कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। फ्लोराइडयुक्त गांवों का चिन्हीकरण कर अगले तीन सालों में आरओ प्लांट लगेंगे और दो सालों में हर गांव में शौचालयों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि लुहावद सरपंच रफीक पठान की तरह सभी को अपनी पंचायत को आदर्श बनाने के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख मधुकुंवर हाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि सांगोद विधायक हीरालाल नागर, पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना, रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे। अंत में उपजिला प्रमुख रेखा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस भवन को बनाने में एक करोड़ रुपए की मदद करने के लिए पूर्व वर्तमान विधायकों जिला परिषद सदस्यों का सम्मान किया गया।

जिला परिषद के नए भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते विशेष आमंत्रित अितथि पूर्व मंत्री भरत सिंह। मंचासीन अितथि।