अब लावारिस शवों को उठाएगी नगर निगम
सर्व ब्राह्मण समाज महानगर की ओर से रविवार को गोदावरी धाम पर नवनिर्वाचित विधायक और पार्षदों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए समाजबंधुओं को मिलकर प्रयास करना होगा। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि सक्षम लोगों को समाज के निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों की शिक्षण व्यवस्था कर खर्च उठाना चाहिए। गोदावरी धाम के बाबा शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि हर ब्राह्मण को अपने आध्यात्मिक कर्तव्यों के प्रति काम करना होगा। विधायकों के अलावा नवनिर्वाचित पार्षद महेश गौतम लल्ली, महेश सोनू, महक गौतम, भगवान गौतम, दिलीप पाठक महानगर सहित समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। समारोह को संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, महामंत्री रामबिहारी पारीक, श्रीनाथ गौतम, हंसा त्यागी, वल्लभ शर्मा, विनोद पारीक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, अशोक शुक्ला, बालचंद शर्मा सहित महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन ओम पंचोली ने किया।
सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में विधायक पार्षदों का सम्मान किया गया।
समाज की एकजुटता के लिए सभी करें प्रयास
मानव कल्याण समिति की ओर से महापौर, उपमहापौर पार्षदों का सम्मान हुआ।