पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएस सीआईटी परीक्षा में 69 हजार शामिल

आरएस-सीआईटी परीक्षा में 69 हजार शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा |वर्धमानमहावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को आयोजित आरएस-सीआईटी परीक्षा में 69 हजार अभ्यर्थी बैठे। परीक्षा सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण हो गई। प्रदेश में 33 जिलों के 244 परीक्षा केन्द्रों पर 77 हजार 723 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से परीक्षा में लगभग 69 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी अरूण कुमार ने बताया कि कोटा जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2 हजार 469 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 2 हजार 175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि कुछ केन्द्रों पर बिना पहचान पत्र के कई अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। पर्यवेक्षकों ने इन अभ्यर्थियों से लिखित गारंटी लेकर परीक्षा में बैठाया।