पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई दालों के सीजन में भी नहीं घटे भाव

नई दालों के सीजन में भी नहीं घटे भाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसावरीमांग निकलने से बीते सप्ताह दालों में एक बार फिर तेजी का रुख बना रहा। उड़द दाल 400 से 500 रुपए क्विंटल महंगी होकर 7000 से 8000 रुपए क्विंटल पर पहुंच गई। मूंग मोगर 9500 से 10 हजार रुपए क्विंटल हो गई। मसूर मलका 200 से 300 रुपए क्विंटल तेज रही। वहीं डेयरियों के भाव घटाने से देशी घी के भाव 100 रुपए टिन तक गिर गए।

कारोबारियों का कहना है कि दलहन की फसल के सीजन में भी दालों के भाव नहीं घट रहे हैं। जबकि इस बार उड़द की बंपर पैदावार रही है। मंडी में उड़द के भाव नहीं बढ़ रहे हैं। भाव घटने से आवक भी नहीं बढ़ रही है। किसान भाव कम होने से मंडी में उड़द नहीं ला रहे हैं। यही हाल धान का है। इस बार धान के भाव पिछले साल से 60 प्रतिशत नीचे चल रहे हैं। शुरू में मंडी में धान की 50 से 60 हजार बोरी तक आवक थी, लेकिन भाव लगातार घटन से किसानों ने मंडी में धान लाना कम दिया है। जिससे आवक घटकर 30 हजार बोरी के आसपास रह गई उनका कहना है कि इस बार निर्यातकों की मांग घटने से धान के भाव नहींं बढ़ रहे हैंं। तेल-चीनी बाजार में शादियों की मांग नहीं है। मल मास लगने वाला है, खाद्य तेलों का उठाव नही है। फिर भी वायदा तेज होने से खाद्य तेल मूंगफली में 20 रुपए टिन तक तेजी चुकी है। सरसों तेल 40 रुपए टिन तक महंगा हो चुका है।