पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन बंद रहेंगे बैंक, खाली हो सकते हैं व्यस्त बाजारों के एटीएम

सात दिन बंद रहेंगे बैंक, खाली हो सकते हैं व्यस्त बाजारों के एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. 30सितंबर से 6 अक्टूबर तक बैंकों में आम जनता के लिए कामकाज बंद रहेगा। केवल 4 अक्टूबर को बैंक हाफ डे के लिए खुलेंगे। ऐसा अर्द्धवार्षिक क्लोजिंग और त्योहारी छुट्टियों के कारण होगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए 29 सितंबर तक ही बैंक संबंधी कामकाज निबटा लें। जरूरत के हिसाब से पैसा भी पहले ही पहले निकाल लें। क्योंकि, छुट्टियों के दिनों में एटीएम भी नहीं भरे जाएंगे।

एसबीबीजे के सहायक महाप्रबंधक आरके जैन ने बताया कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग रहेगी। इन दोनों दिन बैंक तो खुलेंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखा के काम में व्यस्त होंगे।
ग्राहकों के काम प्रभावित हो सकते हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी होगी। 4 अक्टूबर को शनिवार के चलते बैंक आधा दिन ही खुलेंगे। अगले दिन 5 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी।
इस दिन चांद दिखा तो बैंकों में 6 अक्टूबर को ईद की छुट्टी रहेगी। इस तरह लगातार 7 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के सचिव पदम पाटोदी ने बताया कि इसके बाद 23 एवं 24 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी।