पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीयू छात्र खोज रहे सड़क हादसों की वजह

आरटीयू छात्र खोज रहे सड़क हादसों की वजह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरमें लगातार बढ़ रहे हादसों की वजह जानने के लिए आरटीयू (राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी) के स्टूडेंट्स शहर के चौराहों का सर्वे कर रहे हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स ने शहर में व्यस्त रहने वाले 8 चौराहों का चयन किया है। दुर्घटनाओं में कमी सके, इसके लिए सर्वे पूरा होने पर इसे पुलिस प्रशासन के साथ साझा करने की भी प्लानिंग की जा रही है। यह पहल आरटीयू की सिविल इंजीनियर शाखा के थर्ड ईयर के 7वें सेमेस्टर के 16 स्टूडेंट्स ने की है। सर्वे करने के लिए सभी स्टूडेंट्स 3 से 4 स्टूडेंट के ग्रुप में शहर के 8 चौराहों पर 2 दिन तक 12-12 घंटे का समय बिताएंगे। सर्वे के पहले दिन स्टूडेंट्स ने देखा कि नो एंट्री के समय में भी 16 ट्रक इन चौराहों से निकल गए। जबकि, पुलिस की मानें तो केवल नो एंट्री के लिए ही ट्रैफिक जवानों का अलग से जाब्ता दिया गया था।

इनचौराहों पर होगा सर्वे: अंटाघरचौराहा, कोटड़ी चौराहा, एरोड्रम चौराहा, केशवपुरा चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, विवेकानंद चौराहा, अनंतपुरा एवं बोरखेड़ा चौराहा सर्वे में शामिल रहेंगे।

अंटाघर चौराहे पर वाहनों की डिटेल भरते आरटीयू के स्टूडेंट्स।