पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस के 16 नए रोगी मिले

स्क्रब टाइफस के 16 नए रोगी मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शुक्रवार को स्क्रब टाइफस के 16 मरीज सामने आए। इनमें से 4 की टेस्ट में पुष्टि हो चुकी है। शेष 12 रेपिड कार्ड जांच में पॉजीटिव आए हैं। अब तक कुल 168 स्क्रब टाइफस मरीज चुके हैं। इनमें से 89 एलाइजा जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 79 रेपिड कार्ड जांच में मिले हैं।
सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार को गढ़ेपान क्षेत्र 30 घरों का सर्वे कर 13 रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाई। पानी की 10 टंकी खाली करवाई गई। झालावाड़ बाईपास रोड क्रेशर बस्ती में 65 घरों का सर्वे कर 45 मकानों के 82 कमरों में पायरेथ्रियम स्प्रे करवाया गया। 15 रोगियों की ब्लड स्लाइड ली। कनवास के केसोली गांव में 60 घरों के सर्वे में 15 मरीज मिले।