- Hindi News
- वार्ड 17 का भामाशाह नामांकन शिविर निरस्त, कल से वार्ड 10 में लगेंगे
वार्ड 17 का भामाशाह नामांकन शिविर निरस्त, कल से वार्ड 10 में लगेंगे
कोटा| भामाशाहकार्ड के लिए रविवार से वार्ड नंबर 17 के नामांकन शिविर निरस्त कर दिए हैं। इसकी जगह अब वार्ड नंबर 10 में 28 से 30 सितंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि महावीर नगर तृतीय के सेक्टर नं. 5, 6, 7, 9 10 के लोगों के लिए शिविर महावीर नगर तृतीय स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में लगेगा। महावीर नगर प्रथम, गोबरिया बावडी एवं महावीर नगर तृतीय के सेक्टर 11 के लोगों के लिए शिविर महावीर नगर प्रथम के राजकीय विद्यालय में लगेगा।