पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम जन्म का मंचन होते ही गूंजे जयकारे

श्रीराम जन्म का मंचन होते ही गूंजे जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामरंगमंच पर चल रही रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार को महाराज दशरथ गुरु वशिष्ठ से मिलने पहुंचे। यहां गुरु वशिष्ठ के मिलने के बाद महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ अग्नि देव के प्रकट होने का जीवंत दृश्य का मंचन राघवेंद्र कला संस्थान के कलाकारों ने किया।

श्रीराम जन्म के समय संगीतमय माहौल में भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... गुरु गृह गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई...जैसी चौपाइयों के बीच भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। रामलीला में भगवान शिव दर्शन लीला के बाद दशरथ के चारों पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के नामकरण विद्या अध्ययन के लिए गुरुकुल गमन का जीवंत दृश्य, रावण जन्म के बाद उसने अपने भाइयों के साथ तपस्या कर ब्रह्मा शिव को प्रसन्न कर शक्तिशाली मायावी बनने के लिए वरदान प्राप्त करने जैसे दृश्यों का मंचन किया गया। शनिवार को विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, पुष्पवाटिका आदि प्रसंगों का मंचन होगा।

शुक्रवार को रामलीला के दौरान आरती करते जनप्रतिनिधि।