पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरों को दूसरे विभागों के निरीक्षण में लगाया

इंजीनियरों को दूसरे विभागों के निरीक्षण में लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| यूआईटी,नगर निगम, पानी एवं बिजली विभाग के इंजीनियर्स अपने विभाग से जुड़ी लोगों की समस्याओं का समाधान कर नहीं कर पा रहे। जिला प्रशासन ने इन विभागों के जेईएन, एईएन एक्सईन को आंगनबाड़ी, प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी के स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, आयुर्वेद डिस्पेंसरियां और राशन की दुकानों के निरीक्षण जैसे कामों पर लगा दिया है। मुख्य सचिव के आदेश पर जिला प्रशासन ने अधिकारियों के नेतृत्व में यूआईटी, निगम, पानी एवं बिजली विभाग के जेईएन से लेकर एक्सईएन की टीमें बनाई है। यह टीमें सप्ताह में दो से तीन दिन आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी स्कूलों, राशन की दुकानें, स्वास्थ्य केन्द्र, आयुर्वेद डिस्पेंसरियों का निरीक्षण कर रही है।

समस्याओंका नहीं हो पा रहा समाधान: यूआईटीएवं नगर निगम के सिविल, पानी, बिजली अनुभाग के अलावा पानी बिजली विभाग में पानी की किल्लत, कम दबाव से पानी आने, पाइप लाइन लीकेज टूटने, बिल करेक्शन, एवं निर्माण कार्य संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा विभागीय काम-काज प्रभावित हो रहा है।