पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औषधीय पौधों की खेती के तरीके बताए

औषधीय पौधों की खेती के तरीके बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जेडीबीकॉलेज में बुधवार को नॉलेज सेंटर में वनस्पति विभाग की आेर से औषधीय पौधों की खेती पर व्याख्यान हुआ। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के शोध निदेशक डॉ. पीके गुप्ता ने छात्राओं को औषधीय पौधों के संरक्षण के बारे में बताया। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से औषधीय पौधों की गुणवत्ता और कृषि में इनकी उपयोगिता के अलावा अनुसंधान और नई तकनीक को समझाया। वनस्पति विभाग प्रभारी इंद्रा अग्रवाल ने विभाग में होने वाले रिसर्च की जानकारी दी। विभाग की अल्पना जौहरी, डॉ. पूनम जायसवाल, जितेंद्र वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। वाइस प्रिंसिपल कमलेश शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की और डॉ. शुचिता जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव ने किया।

न्यूज़ इनबॉक्स