- Hindi News
- दिनभर लगा रहा मरीजों का तांता, नियत समय से 1 घंटे अधिक लगाना पड़ा शिविर
दिनभर लगा रहा मरीजों का तांता, नियत समय से 1 घंटे अधिक लगाना पड़ा शिविर
दैनिकभास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा रविवार को हाथ पैरों की नसों में होने वाली बीमारियों की निशुल्क जांच परामर्श के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों आए और जांच परामर्श का लाभ उठाया।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि शिविर में कार्डियो वेस्कुलर सर्जन डॉ. अखिल गोविल ने हाथ और पैरों में दर्द, सूजन, घाव, लाल होना आदि लक्षण वाले 145 मरीजों को देखा। मरीजों की संख्या को देखते हुए शिविर का 1 घंटे अधिक समय तक लगाया गया। जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी शिविर के तहत किए जाएंगे। डॉ. गोविल के अनुसार नियमित एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। दैनिक भास्कर के सहयोग से लगने वाले इस शिविर का मकसद सामाजिक सरोकार के तहत आमजन को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
कोटा हार्ट में आयोजित शिविर में मरीजों को देखते डाॅक्टर।