पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा संरक्षण में काफी सहायक सिद्ध होती है ग्रीन बिल्डिंग

ऊर्जा संरक्षण में काफी सहायक सिद्ध होती है ग्रीन बिल्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| इंस्टीट्यूशनआॅफ इंजीनियर्स इंडिया कोटा लोकल सेंटर की ओर से रविवार को उर्जा संरक्षण दिवस संस्थान के झालावाड़ रोड़ स्थित इंजीनियर्स भवन पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाण्ड्या अध्यक्ष कोटा सेंटर के चेयरमैन डीएन नैनानी रहे। इंजीनियर रिषभ कासलीवाल ने ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट को बताते हुए ऊर्जा सरंक्षण पर प्रकाश डाला। ग्रीन बिल्डिंग ऊर्जा संरक्षण में काफी सहायक साबित होती है। वर्जिनया टेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अक्षय शर्मा ने अमेरिका में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के लिए ऊर्जा स्वतंत्रता विषय पर चल रही शोध के बारे में बताया। कार्यक्रम में इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट, सीएडी विभाग, आईएमटीआई, आरटीयू सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

नेशनल एनर्जी कंंजरवेशन डे का कार्यक्रम में उपस्थित इंजीनियर।