- Hindi News
- कम समय और शक्ति में अधिक आउटपुट पाना ही सफल प्रबंधन
कम समय और शक्ति में अधिक आउटपुट पाना ही सफल प्रबंधन
कॅरिअरप्वाइंट ऑडिटोरियम में रोटरी क्लब कॅरिअर प्वाइंट की ओर से सीपी टॉवर में रविवार को स्वामी गोविंददेव गिरी का जीवन प्रबंधन विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। स्वामी गोविंददेव ने कहा कि कम शक्ति और समय में अधिक आउटपुट हासिल करने को ही सफल प्रबंधन कहते हैं।
उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को जीवन काल में अधिक से अधिक धन कमाने की इच्छा होनी चाहिए। ग्रंथों और वेदों में भी ऋषि मुनियों ने भी धन कमाने को जीवन प्रबंधन का आधार माना है। शास्त्रों में लिखा है कि हर मनुष्य में धन कमाने की प्रबल इच्छा होनी चाहिए, लेकिन उसमें धर्म का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति अपने जीवन में आर्ट आॅफ लिविंग का प्रबंध कर लेता है, तो सफल पुरुष कहलाता है।
अंत में उन्होंने दैनिक जीवन में किस प्रकार से प्लानिंग करें, निर्णय कैसे लें जीवन के अंतिम काल खण्ड में कैसे जीवन व्यतीत करें के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी तथा कॅरिअर प्वाइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी प्रमोद माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
कॅरिअर पाॅइंट आॅडिटोरियम में आयोजित विशेष सत्र के दौरान स्वामी गोविन्द देव जी गणमान्य लोग।