पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साजीदेहड़ा में लगे शिविर में हुआ 91 यूिनट रक्तदान

साजीदेहड़ा में लगे शिविर में हुआ 91 यूिनट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वार्डनंबर 45 के नागरिकों की पहल पर रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के पास साजीदेहड़ा में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद हुसैन ने रक्तदान कर किया। शिविर संयोजक इमरान कुरैशी ने बताया की पहली बार यहां शिविर लगाया गया। जिसमें 91 यूनिट रक्तदान हुआ है। मुख्य अतिथि पार्षद मोहम्मद हुसैन ने कहा कि शिविर में एकत्रित ब्लड थैलेसिमिया और जरूरतमंदों के काम में आएगा। कार्यक्रम के दौरान नवीन पालीवाल, शैलेंद्र जैन, मंसूरी वेलफेयर संस्थान के अध्यक्ष सलीम मंसूरी, हलीम खान, बेबी आपा आदि मौजूद रहे।

हीमोग्लोबिनकम आया तो निराश लौटी महिलाएं: पहलीबार यहां लगे शिविर में महिलाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह दिखा। महिलाएं रक्तदान करने के लिए दोपहर को पहुंची। लेकिन हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से यह सभी महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकी।

शिविर में रक्तदान करते वार्ड नंबर 45 के पार्षद मोहम्मद हुसैन।