पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बातचीत से हल हो जाती है अधिकांश मरीजों की समस्या

बातचीत से हल हो जाती है अधिकांश मरीजों की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मेडिकलकॅालेज में एमबीबीएस विद्यार्थियों को मरीजों तीमारदारों से पेश आने का तरीका पता होना चाहिए, इससे अस्सी प्रतिशत समस्याओं का समाधान संवाद से संभव है।

इसके लिए ई- लर्निंग दूरस्थ शिक्षा प्रक्रिया को अपनाया जाना चाहिए। यह बात मेडिकल शिक्षा तकनीक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामने आई। रविवार को मेडिकल कॅालेज के सभागार में बेसिक कोर्स इन प्रिंसिपल एंड प्रेक्टिस आफ मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी फोर मेडिकल टीचर्स कार्यक्रम के समापन अवसर पर चेयरमैन डाॅ.विजय सरदाना कहा कि आज बेहतर लर्निंग की आवश्यकता है। डॉ. देवेंद्र विजयवर्गीय ने किसी मरीज की मौत होने पर उसकी सूचना परिजनों को किस प्रकार दी जाए के बारे में जानकारी दी।

डाॅ.मनोज सलूजा और डाॅ. नीलेश जैन ने छोटे बड़े समूहों में सीखने की तरीके बताए। डाॅ. विजयवर्गीय ने मौखिक परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ.एसआर मीणा अतिरिक्त प्राचार्य डाॅ. गिरीश वर्मा, पूर्व प्राचार्य डाॅ.आरके आसेरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रशिक्षण कोर्स के समापन पर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।