पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में सफाई के लिए सामने आए कई संगठन, जगह जगह किया श्रमदान

शहर में सफाई के लिए सामने आए कई संगठन, जगह-जगह किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेके लोन एमबीएस अस्पताल में किया श्रमदान

चंद घंटों की मशक्कत से बदल दी तस्वीर

शहरमें गंदगी से अटे पड़े मुक्तिधाम और कब्रिस्तान में रविवार को इलाके के लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान लोगों ने यहां लगी झाड़ियों को काटा और यहां फैला कचरा भी दूसरे स्थानों पर फेंका। कालातालाब और रंगबाड़ी मुक्तिधाम और नयापुरा कब्रिस्तान में किए गए इस श्रमदान के बाद यह स्थान साफ दिखने लगे हैं।

तीनमाह से नहीं हुई थी सफाई, लोग हो रहे थे परेशान : नवयुवकमंडल के करीब 50 से 60 सदस्य सुबह 8 बजे सुभाष नगर पत्थर मंडी के पास स्थित रंगबाड़ी मुक्तिधाम पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रमदान कर मुक्तिधाम पर गंदी पड़ी बैठने की जगह से कचरा साफ किया और पानी से पूरा परिसर धोया। इसके बाद कंटीली झाड़ियां काटी और कचरा उठाकर बाहर फेंका। करीब साढ़े तीन घंटे तक लोगों ने वहां श्रमदान किया। इसी दौरान वार्ड के पार्षद आरडी वर्मा का सदस्यों ने स्वागत भी किया। अध्यक्ष दिनेश खटीक ने बताया कि इस मुक्तिधाम पर करीब 3 महीने से कोई सफाई नहीं हुई थी। वहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह श्रमदान किया गया। अब जल्द ही इसके बाहर की सफाई के लिए भी श्रमदान किया जाएगा।

बावड़ीमें किया श्रमदान

भारतीययुवा उत्थान संस्थान ने देहित गांव तेजाजी महाराज की बावड़ी में श्रमदान किया। अध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने बताया कि बावड़ी से गंदगी और कचरे को साफ किया गया। इससे उसका पानी भी साफ हुआ। उन्होंने लोगों से यहां कचरा नहीं डालने की अपील की है। श्रमदान करने वालों में सुरेंद्र मेघवाल, सुरेश, मनोज, जीतेंद्र, दिनेश शामिल थे।

कालातालाब मुक्तिधाम में श्रमदान करते पीपली वाले बालाजी नवयुवक मंडल रेलवे कॉलोनी के सदस्य।

नयापुरा कब्रिस्तान में फैली गंदगी को हटाने के लिए श्रमदान करते नौजवान कमेटी के सदस्य।