- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण कानून पर कल होगी जयपुर में बैठक
भूमि अधिग्रहण कानून पर कल होगी जयपुर में बैठक
कोटा| राजस्थानमें नए भूमि अधिग्रहण कानून पर किसान संगठनों की आपत्ति पर जयपुर में विधानसभा की प्रवर्त समिति की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें विधायकों मंत्रियों के अलावा कोटा से भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री जगदीश शर्मा एडवोकेट और प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल चौधरी भी शामिल होंगे। मंत्री शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले भारतीय किसान संघ की ओर से जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने नए भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर आपत्ति जताई गई थी। उस समय उन्होंने यह मामला विधान सभा की प्रवर्त समिति को सौंपकर जल्द हल करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने 10 दिसंबर को होने वाला किसान संघ का प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया था। शर्मा के अनुसार राज्य सरकार ने व्यापारियों उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाया है, इससे किसानों को नुकसान होगा।