- Hindi News
- खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन आज से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन आज से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
केशव गो-सेवा आश्रम का किया गठन
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी के छात्रसंघ की ओर से चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत रविवार को बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज के मुकाबले हुए। खेलकूद प्रतियाेगिताओं के समापन के बाद अब सोमवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। टेबल टेनिस छात्रा वर्ग में प्रीति दुबे और छात्र वर्ग में राकेश मीणा प्रथम रहे। बैडमिंटन छात्रा वर्ग के सिंगल्स मीनाक्षी गौतम और डबल्स में मीनाक्षी गौतम और प्रतिभा जैन विजेता रहे। छात्र वर्ग सिंगल्स में राकेश ने खिताब जीता। छात्रा वर्ग चेस में लक्ष्मी शक्यवाल ने खिताब जीता। छात्र वर्ग का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी फैकल्टी चक्रपानी गाैतम, विजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
डाइट भवन में चल रही प्रतियोगिता में टेबल टेनिस के दौरान रिवर्स शॉट लगाता प्रतिभागी।