- Hindi News
- मंगल से आई पहली फोटो को प्रॉसेस कर रही टीम में है हाड़ौती की राजदीप
मंगल से आई पहली फोटो को प्रॉसेस कर रही टीम में है हाड़ौती की राजदीप
संघर्ष कर पाया यह मुकाम
प्रेरणा: आरटीयू कराएगा यूएवी कॉम्पटीशन
कभीगांव की पगडंडियों से होते हुए 13 किमी स्कूल जाना पड़ता था। ढेरों दुश्वारियों का सामना करते हुए स्कूल की पढ़ाई पूरी की। मां-बाप के पास इतने पैसे नहीं थे कि टू-व्हीलर दिला सकें। लेकिन, आज उनकी लाडली राजदीप कौर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे बड़े अंतरिक्ष मिशन (मिशन मंगल) में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उसे मंगल से आने वाली तस्वीरों की प्रॉसेसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूंदी के नैनवा की रहने वाली राजदीप को इसके लिए इसरो के अहमदाबाद सेंटर से बेंगलुरु बुलाया गया है। उसका सिलेक्शन 5 साल पहले इसरो में बतौर जूनियर साइंटिस्ट हुआ था।
उसने 8वीं और 10वीं की पढ़ाई नैनवां के देई के सरकारी स्कूल से की है। 12वीं नैनवां के सीनियर सेकंडरी स्कूल से की। इसके बाद राजदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीटेक किया। जहां गोल्ड मेडल मिला। खुशी से गदगद पिता गुरदीप ने बताया कि वह उस समय बीटेक के बैच में एकमात्र हिंदी मीडियम की स्टूडेंट थी।