- Hindi News
- स्मार्ट सिटी के लिए वार्ड 5, 6, 8,19, 21 22 का रूबरू आज
स्मार्ट सिटी के लिए वार्ड 5, 6, 8,19, 21 22 का रूबरू आज
कोटा| वार्डोंकी समस्या का जनता से ही समाधान जानना ताकि स्मार्ट वार्ड से स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक नया घोषणा पत्र तैयार किया जा सके। इसके लिए भास्कर द्वारा शुरू किया गया रूबरू कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 11 बजे से दादाबाड़ी थाने के निकट चिल्ड्रन स्कूल में होगा। इसमें वार्ड 5 के दौलतगंज, आंवली, रोजड़ी, आनंदपुरा, बंधा, धर्मपुरा, लखावा, वार्ड 6 के आरएसी चौराहा, दादाबाड़ी चौराहा, रावतभाटा रोड, दौलतगंज, वार्ड 8 के रंगबाड़ी, बालाजी नगर, हरिओमनगर, वीर सावरकर नगर, वार्ड 19 के जवाहरनगर, तलवंडी सेक्टर सी, सीएडी, वार्ड के 21 किशोरपुरा, संजय बस्ती, शक्तिनगर, दशहरा मैदान, वक्फनगर अधरशिला, वार्ड 22 के वल्लभनगर, सिंधी काॅलोनी, आदर्श काॅलोनी, अशोक काॅलोनी, आरपीएस कालोनी, साजीदेहड़ा के लोग आमंत्रित हैं। इसमें पार्षद पवन मीणा, जितेंद्र सिंह, घीसी देवी, रिया चौरसिया, शरीफ पठान और सूरज कला उपस्थित रहेंगे।