प्रबोधक संघ का अधिवेशन स्थगित
प्रबोधक संघ का अधिवेशन स्थगित
कोटा।अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की बैठक बुधवार को मॉडर्न इंडिया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसमें राज्य सरकार द्वारा अधिवेशन की नई तिथि घोषित करने के बाद 26 सितंबर को होने वाले अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है। जिला संयोजक सत्यनारायण उपाध्याय ने बताया कि नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
रक्तदानशिविर कल
कोटा.समृद्ध जीवन फाउंडेशन की ओर से 26 सितंबर को सुबह सात से शाम सात बजे तक लाला लाजपत राय भवन में रक्तदान शिविर होगा। यह जानकारी फाउंडेशन के प्रतिनिधि एमएल गुप्ता ने दी है।