- Hindi News
- स्कूल में गंदगी मिली तो एजुकेशन डायरेक्टर ने लगाई फटकार
स्कूल में गंदगी मिली तो एजुकेशन डायरेक्टर ने लगाई फटकार
शिक्षासंबलन अभियान में बुधवार को जिले के 80 स्कूलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कहीं लापरवाही तो कहीं स्टूडेंट्स की पढ़ाई का स्तर कमजोर मिला। अधिकारी स्कूलों की हालत देख चौंक गए।
शहर के सिविल लाइन स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में बीकानेर से आए एजुकेशन डायरेक्टर ओंकार सिंह नाराज हो उठे। उन्होंने प्रिंसिपल अब्दुल अजीज को कैंपस में गंदगी देखकर फटकार लगाई। प्रिंसिपल से कहा कि क्या घर में भी ऐसी व्यवस्थाएं रखते हो। इस मामले में एक्शन लूंगा। प्रिंसिपल ने तत्काल कैंपस में साफ-सफाई करवाई। डायरेक्टर ने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल-जवाब किए। जिसमें पढ़ाई का स्तर कमजोर पाया गया। प्रशिक्षा जयपुर की उपनिदेशक वीना गोयल ने इटावा कस्तूरबा आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया। एसएसए के एडीपीसी पुरषोतम माहेश्वरी ने कुंदनपुर स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षा चार के बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके हैं। गणित के सवालों का बच्चे जवाब तक नहीं दे पाए। शिक्षकों की दैनिक रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं मिला।
सिविल लाइंस स्कूल में माध्यमिक शिक्षा के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण।