- Hindi News
- कलेक्टर को ज्ञापन देंगे सिक्यूरिटी गार्ड
कलेक्टर को ज्ञापन देंगे सिक्यूरिटी गार्ड
कलेक्टर को ज्ञापन देंगे सिक्यूरिटी गार्ड
कोटा| राजस्थानसिक्यूरिटी गार्ड एसोसिएशन (सिविल) की बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे रंगबाड़ी बालाजी मंदिर गार्डन में होगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में कोटा शहर में सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत गार्डों के पीएफ सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उनके अनुसार इन समस्याओं को लेकर 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे कलेक्टर जोगाराम को ज्ञापन दिया जाएगा।
इसके बाद एसोसिएशन की ओर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम वसुंधरा राजे को भी ज्ञापन दिया जाएगा।