पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लू, निमोनिया से मरने वालों की संख्या में 85 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक आयु के

फ्लू, निमोनिया से मरने वालों की संख्या में 85 प्रतिशत 65 वर्ष से अधिक आयु के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|देश मेंफ्लू, निमोनिया से मरने वालों की संख्या में लगभग 85 प्रतिशत मरीज 65 वर्ष के ऊपर की आयु के होते हैं। संक्रमण से होने वाली बीमारियों एवं उनकी जटिलता में कमी लाने के लिए दवाइयों के अलावा टीकाकरण ही कारगर उपाय है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण क्लिक की प्रभारी और न्यू मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी शारदा ने पत्रकारों को बताया कि विश्व के अधिकांश देशों में 60 से ऊपर की आयु के बुजुर्गों को रोगों से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के टीके दिए जाते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नागरिक कल्याण क्लिनिक में टीकाकरण काउंसलिंग केन्द्र शुरू किया जा रहा है। केन्द्र में डॉ. मीनाक्षी शारदा के साथ डॉ. दीपिका मित्तल टीकों के बारे में नियमित जानकारी देंगी। एक अक्टूबर को निशुल्क फ्लू टीकाकरण शिविर मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में लगाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे।

अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसआर मीणा करेंगे। क्लिनिक में पूर्व में पंजीकृत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फ्लू के टीके लगाए जाएंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेशन कार्ड बुजुर्गों को दिया जाएगा।