पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर को तीन वर्गोंं में खिताब, कोटा को छात्र वर्ग में मिला दूसरा स्थान

जयपुर को तीन वर्गोंं में खिताब, कोटा को छात्र वर्ग में मिला दूसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|राउमावि गुमानपुराकी मेजबानी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में जयपुर के खिलाड़ियों ने तीन वर्गो में खिताब जीता। कोटा के खाते में अंडर-17 छात्र वर्ग में दूसरा स्थान आया। समापन बुधवार को नयापुरा स्थित तरणताल पर हुआ। संयुक्त संचालन सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अंडर-19 छात्र जनरल चैंपियनशिप में जयपुर प्रथम पहले स्थान पर और उदयपुर दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में अजमेर को पहला और जयपुर प्रथम को दूसरा स्थान मिला। अंडर-17 छात्र वर्ग में जयपुर प्रथम को पहला और कोटा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। छात्रा वर्ग में जयपुर प्रथम को पहला और उदयपुर को दूसरा स्थान मिला। अंडर 19 छात्र वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जयपुर प्रथम मेहुल सिंह और जुबिन अजय के नाम रही। छात्रा वर्ग में जयपुर की इंद्रप्रीत संगू और अजमेर की देवयानी सिंह श्रेष्ठ रही। अंडर 17 छात्र वर्ग में सीकर के अंकित सिंह और छात्रा वर्ग में सीकर की जया शेखावत और उदयपुर की योगिता व्यास को चैंपियनशिप हासिल हुई।