- Hindi News
- अतिक्रमण मुक्त करवाई एक करोड़ रुपए की जमीन
अतिक्रमण मुक्त करवाई एक करोड़ रुपए की जमीन
रायपुराचौराहे के निकट 4 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लानिंग काटकर मकान बनाने की योजना यूआईटी ने फेल कर दी। वहां बन चुके चार मकानों को तोड़कर यूआईटी ने जमीन को मुक्त करवा लिया। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। मकान तोड़ने के दौरान कुछ लाेगों ने विरोध भी किया। एक महिला बार-बार जेसीबी के सामने रही थी तो उसे शांति भंग में उद्योगनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रायपुरा चौराहे पर कुछ समय पूर्व प्लॉट काटकर बेचे गए थे। इनमें से चार पर लोगों ने मकान भी बना लिए थे। यूआईटी को इसका पता चला तो सोमवार को अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रभारी भगवत सिंह हिंगड़ लवाजमे के साथ वहां पहुंचे। पूछताछ की तो बताया कि जमीन उन्हें सलीम साइकिल वाले रेशम सिंह ने बेची है। यूआईटी ने उन्हें बताया कि ये जमीन किसी की खातेदारी की नहीं बल्कि सरकारी है और इस पर बने मकान अवैध हैं। ये सुनते ही लोग विरोध करने लगे। यूआईटी के अधिकारियों ने उद्योगनगर पुलिस को बुला लिया। पुलिस संरक्षण में चारों मकान ढहा दिए गए। एक महिला मंजू सुमन ज्यादा विरोध कर रही थी तो उसे महिला कांस्टेबल पकड़कर उद्योगनगर थाने ले गई। बाद में उसे पाबंद करके छोड़ दिया गया।
एकमहीने पहले भी तोड़े थे मकान
इसजमीन से एक माह पूर्व भी यूआईटी ने अतिक्रमण हटाया था। उस समय भी वहां लोगों को पाबंद किया था कि वे यहां मकान नहीं बनाए, लेकिन बेचने खरीदने वाले दोनों ही नहीं माने।
यूआईटी ने एक महीने में दूसरी बार रायपुरा से हटाया अितक्रमण।