पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूरिज्म ब्रोशर देख पहुंचे, यहां मेला शुरू ही नहीं हुआ

टूरिज्म ब्रोशर देख पहुंचे, यहां मेला शुरू ही नहीं हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीला और राम बारात ही देख लो

बिजनेससे रिटायरमेंट लेने के बाद मुंबई से एक बुजुर्ग राजस्थान घूमने निकले, लेकिन पर्यटन विभाग के ब्रोशर ने उनको परेशान कर दिया। नागौर का मेला देखने पहुंचे तो पता चला कि मेला ही खत्म हो गया। अब दशहरा मेला देखने पहुंचे तो यह देख चकरा गए कि मेला शुरू ही नहीं हुआ। अभी तो बांस बल्लियाें से दुकानें बनाने का ही काम चल रहा है। वे कहते हैं कि आखिर अब 5 दिन तक कोटा में क्या करूं। मुंबई निवासी प्रशांत जोशी राजस्थान टूरिज्म के ब्रोशर में छपे टाइम टेबल के अनुसार राजस्थान घूमने आए हैं।

राजस्थान टूरिज्म विभाग की ओर से वर्ष 2014 का ब्रोशर जारी किया गया है, उसमें कोटा के दशहरा मेले का समय एक से 3 अक्टूबर का दे रखा है। इसी प्रकार नागौर मेले का समय 6 से 9 फरवरी लिखा हुआ है। इस ब्रोशर की गलती के कारण जोशी दो बार परेशान हो चुके हैं। अपने खुद के बिजनेस से रिटायरमेंट लेने के बाद जोशी पिछले साल से देश भ्रमण पर निकले हुए हैं। फरवरी में नागौर का मेला देखने के लिए वे 6 फरवरी को नागौर पहुंचे तो वहां मेले की दुकानें हटाई जा रही थीं। उन्होंने मेले के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि मेला तो खत्म हो गया।

प्रशांत फिलहाल रेलवे के रिटायरिंग रूम में रुके हुए हैं।