- Hindi News
- 1 अक्टूबर को ग्राहकों के लिए खुलेंगे बैंक
1 अक्टूबर को ग्राहकों के लिए खुलेंगे बैंक
कोटा|30 सितंबरसे 6 अक्टूबर तक लगातार छुट्टियों के कारण लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बैंक एक अक्टूबर को भी खुलेंगे। छुट्टी के पूरे सप्ताह के बीच 4 अक्टूबर को भी बैंक हाफ डे के लिए खुले रहेंगे। लीड बैंक मैनेजर दरगाही सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को क्लोजिंग के कारण ग्राहकों के लिए लेन-देन बंद रहेगा। लेकिन, एक अक्टूबर को बैंक ग्राहकों के लिए खुलेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर शनिवार को बैंक हाफ डे के लिए खुले रहेंगे।