कल से बदलेगा अस्पतालों का आउटडोर समय
कोटा| जिलेके अस्पतालों डिस्पेंसरियों का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। एमबीएस के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुरेश दुलारा ने बताया कि एक अक्टूबर से एमबीएस, जेके लोन, आरकेपुरम का नया अस्पताल सुबह 9 से 3 बजे तक खुलेंगे। अभी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का है। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि जिले की पीएचसी, सीएचसी डिस्पेंसरी सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा शाम को चार से 6 बजे तक खुलेंगी। अभी डिस्पेंसरी का समय 8 से 12 तथा शाम को 5 से 7 बजे तक का है।