पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसीएम की रामलीला आज से

डीसीएम की रामलीला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| डीसीएमश्रीराम लिमिटेड की ओर से डीसीएम के श्रीराम कला मंदिर में मंगलवार से शुक्रवार तक चार दिवसीय रामलीला का मंचन होगा। निदेशक केके कौल के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे से राम जन्म, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ केवट प्रसंग होगा। बुधवार को शाम 7 बजे से भरत मिलाप, सीताहरण, बालि वध प्रसंग होगा। गुरुवार को शाम 7 बजे से लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का आकाश मार्ग से आना, मेघनाद वध का वर्णन होगा। शुक्रवार को शाम 6.15 बजे रावण वध के साथ आतिशबाजी होगी।

एकमाह से कर रहे हैं तैयारियांं : डीसीएमकी रामलीला के मंचन की खासियत यह है कि इस रामलीला में प्रोफेशनल कलाकार मंचन नहीं करते। इसमें सिर्फ कंपनी के कर्मचारी ही सभी रोल प्ले करते हैं। डीसीएम के यूएन शर्मा ने बताया कि रामलीला की तैयारियों में पिछले एक महीने से कंपनी के 100 कर्मचारी जुटे हुए हैं।

रावण-जटायुयुद्ध हुआ : आरकेपुरम में रामलीला में पांचवंे दिन सोमवार को लक्ष्मण के द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने और खरदूषण रावण जटायु युद्ध के प्रसंगों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सूर्पणखा और लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इसी प्रकार रावण जटायु युद्ध मे विलक्षण संवाद ने जटायु पक्षी के प्रति दर्शकों में दया का भाव जागृत हुआ।

आयोजन समिति के संयोजक मोहन लाल नंदवाना ने बताया कि रामलीला के प्रारंभ में पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा एवं भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने आरती की। समिति के अध्यक्ष हरीश गालव, संरक्षक राखी गौतम तथा ईश्वर लाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।