पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद एक और शिविर दो जगह जनता पार्षद दोनों परेशान

पार्षद एक और शिविर दो जगह जनता पार्षद दोनों परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह शिविर में नहीं संभल रही व्यवस्था

कोटा| भामाशाहनामांकन आवेदन के लिए हर फार्म पर स्थानीय पार्षद के साइन सील होना चाहिए और हर वार्ड में दो-दो स्थानों पर शिविर लगा रखे हैं। ऐसे में एक पार्षद दो शिविरों में कैसे बैठ सकता है। ये सामान्य सी बात शिविर लगवा रहे नगर निगम के अधिकारियों को समझ में नहीं रही थी। जब जनता और पार्षद दोनों ही परेशान होने लगे तो पार्षद के आग्रह पर कलेक्टर ने दूसरे वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर मान्य करने की परमिशन दी।

वार्ड नंबर 10 में दो स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। पार्षद भूपेंद्र धाकड़ महावीर नगर थर्ड स्थित स्कूल में साइन करने के लिए बैठे तो महावीर नगर प्रथम के शिविर में साइन नहीं होने से परेशान महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महावीर नगर प्रथम पहुंचे तो पहले वाले शिविर में परेशानी शुरू हो गई। पड़ोसी वार्ड 11 के पार्षद गोपाल मंडा ने महावीर नगर थर्ड स्कूल में बैठकर साइन करने की मंशा जाहिर की तो निगम के अधिकारियों ने मना कर दिया। बाद में उन्होंने कलेक्टर जोगाराम से बात की और परेशानी बताई तो उन्होंने स्वीकृति दी। दोपहर बाद दोनों शिविरों में एक-एक पार्षद बैठे तब जाकर साइन हो सके।

फार्मभरवाने के लिए भटकती रहीं महिलाएं : शिविरमें फार्म भरने में सहायता करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं आती हंै। लेकिन दो दिन से यहां पर कोई नहीं रहा। सोमवार को भी महिलाएं भटकती रहीं।

एकघंटे पहले ही बंद कर दिया शिविर का गेट

शिविरका समय शाम 6 बजे तक का है, लेकिन कर्मचारियों ने शाम 5 बजे ही मुख्य गेट बंद कर दिया। जो महिलाएं भीतर गईं, केवल उनका ही फार्म लिया गया। उसके बाद जो फार्म लेने आईं उन्हें भी भीतर नहीं आने दिया।