- Hindi News
- नर्सेज संघर्ष समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
नर्सेज संघर्ष समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
कोटा| राजस्थानप्रशिक्षित बेरोजगार नर्सेज संघर्ष समिति की कोटा शाखा के अध्यक्ष सियाराम वर्मा की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इस दौरान बेरोजगार नर्सेज ने 28 हजार नर्सेज की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार की बेरुखी के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस मामले में समिति की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने फरवरी में 28 हजार नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी जिसमें संविदा कर्मियों को बोनस अंक देने का प्रावधान रखा था लेकिन सरकार ने भर्ती को अटका दिया। भर्ती प्रक्रिया सात माह गुजरने के बाद भी पूरी नहीं की जा सकी है।