पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंड्रायड हैकिंग पर दो दिवसीय वर्कशॉप आज से

एंड्रायड हैकिंग पर दो दिवसीय वर्कशॉप आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कॅरियरप्वाइंट यूनिवर्सिटी, एआईईएसईसी, बिट्‌स पिलानी एवं टेक भारत की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॅरियर प्वाइंट ऑडिटोरियम में मंगलवार सुबह नौ बजे से होगा। वर्कशॉप में एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर एथिकल हैकिंग और तकनीक के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। सीपी टॉवर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यशाला में लाइव हैकिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली में होने वाली ‘हैकर हंट 2014’ प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्हें हैकिंग की एडवांस ट्रेनिंग भी निशुल्क दी जाएगी।