पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढोल की थाप पर किया गरबा

ढोल की थाप पर किया गरबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मांकी भक्ति और रास गरबा के जोश में सोमवार देर रात तक लोग पारंपरिक और आधुनिक धुनों पर थिरकते रहे। ओम जय हो जय हो मां जगदंबे... तू कड़ी ने कल्याणी, लाल पीली चुनरी और पंखिड़ा पंखिड़ा... जैसे भक्ति गीतों के बीच ढोल की थाप पर ताल से ताल मिलाकर गरबा किया।

हैहय क्षत्रिय कलाल सभा की ओर से झालावाड़ रोड स्थित हैहय क्षत्रिय भवन में डांडिया शुरू हो गया। समाज के युवक-युवतियों ने डांडिया किया। बाबा रामदेव नवयुवक मंडल अंबेडकर कॉलोनी कुन्हाड़ी की ओर से डांडिया हुआ। महर्षि दाधीचि छात्रावास समिति की ओर से नाग-नागिन मंदिर के पास महर्षि दाधीचि छात्रावास में डांडिया हुआ। गुजरात समाज की ओर से कैनाल रोड स्थित गुजराती समाज भवन में डांडिया रास हुआ। एलेन के प्री-नर्चर डिविजन द्वारा गरबा महोत्सव मनाया गया। सहस्त्र औदीच्य एकता परिषद की ओर से गोदावरी धाम पर 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रात 8 बजे से डांडिया होगा। सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से बैराज रोड स्थित स्कूल में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डांडिया होगा। डांडिया शाम 6.30 बजे से होगा।

माताके गूंजे जयकारे: प्रेमनगरके पंचमुखी चौराहे पर मां का भगवती जागरण हुआ। आयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला रहे। बालाजी ग्रुप समिति की ओर से बालिता रोड पर जागरण हुआ। विज्ञान नगर के राज-राजेश्वरी कैला चामुंडा माता मंदिर में कलश स्थापना हुई।

झालावाड रोड स्थित हैहय क्षत्रिय भवन में डांडिया करते कलाल समाज के युवक-युवतियां।