पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 गाय और 14 बछड़े बरामद, चार गिरफ्तार

21 गाय और 14 बछड़े बरामद, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| उद्योगनगरपुलिस ने सोमवार तड़के दो ट्रकों में 21 गाय और 14 बछड़ों को बरामद किया है। उद्योगनगर सीआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि देररात को सूचना मिली कि दो ट्रकों में गाय और बछड़ों को भरकर ले जाया जा रहा है। करीब तड़के 3 बजे डीसीएम चौराहे पर दोनों ट्रकों को रुकवाया गया। उन ट्रकों में 21 गाय और 14 बछड़े मिले, जिन्हें बुरी तरह से ठूंसा गया था। उनके पास गाय और बछड़ों के खरीद के पूरे कागजात थे। गाय भी दूध देने वाली थी, लेकिन उन्हें बेकद्री से भरा होने के कारण पशु क्रूरता में मामला दर्ज किया गया। इसमें गाय खरीदने वाले हरियाणा के धर्मेंद्र अंतरी, इंदौर के कालू यादव, उज्जैन के राजेंद्र सिंह देवास के अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किए गए। गाय और बछड़ों को बंधा धर्मपुरा की गौशाला में छोड़ा गया।