- Hindi News
- हत्या के 24 घंटे बाद भी बोरखेड़ा पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
हत्या के 24 घंटे बाद भी बोरखेड़ा पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
कोटा| देवलीअरब में एक दिन पहले हत्या कर शव लटकाने के मामले में पुलिस के हाथ सोमवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने उन चारों लोगों से भी पूछताछ की, जिन पर परिजनों ने हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस को उनसे भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।
देवली अरब निवासी रामरतन राठौर का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसके बेटे तेजराज ने प्रॉपर्टी डीलर घनश्याम कुशवाह, नत्थू चौहान, जावेद और नासिर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इनसे बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के अंगूठे पर स्याही का निशान लगा हुआ था। शाम 6 बजे वह घर से निकला था और उसके बाद वह सब्जीमंडी तक गया। उसके बाद वह कहां गया, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बोरखेड़ा सीआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि रामरतन ने अंगूठा कहां और किसके कहने पर लगाया। गांव में भी पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मंगलवार को जाएगी। इससे मामला स्पष्ट हा़े जाएगा। उसकी काॅल डिटेल भी निकलवाई, लेकिन उससे भी कुछ विशेष बात सामने नहीं आई।