पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शहर की मूलभूत समस्याओं से आक्रोशित कांग्रेसी सड़क पर उतर गए। कांग्रेसियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

पीसीसी महामंत्री पंकज मेहता के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह 10:30 बजे नयापुरा सर्किट हाउस के पास रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
पानी, बिजली, सड़क सफाई और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। उनका आरोप था कि जनकल्याणकारी योजनाओं पर विराम लगाया जा रहा है। पूर्व विधायक पूनम गोयल ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उनके साथ लूट की वारदात हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। इस दौरान अनूप कुमार सूद, पार्षद ईश्वर गंभीर, गायत्री सिसोदिया, ज्ञान यादव, देवेन्द्र चौधरी, रेहाना खान, प्रदीप जोशी, नीरज शर्मा, डॉ. विजय सोनी, श्याम गुर्जर, चन्द्र दीप आमेरा, मालती शर्मा, नरेन्द्र विजयवर्गीय आदि मौजूद थे।

ये हैं मांगें

अस्पतालों की दशा सुधारी जाए, सफाई व्यवस्था सुधारें, सड़क दुर्घटना रोकने के प्रभावी कदम उठाएं, लूट की वारदातें रोकी जाएं, पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिले, पेयजल की आपूर्ति सुधारी जाए, बीपीएल आवास योजना की दूसरी किश्त उपलब्ध कराएं, राशन कार्डों का वितरण कर उनकी गलतियां ठीक कराएं और टूटी सड़कों को दुरुस्त किया जाए।