कोटा. स्वच्छभारत सप्ताह अभियान के तहत नगर निगम द्वारा गुरुवार से शहर की सड़कों, गलियों, नालियों, शौचालयों आदि की सफाई की जाएगी। साथ ही स्कूल-कालेजों, चिकित्सालयों अन्य संस्था भवनों में सफाई अभियान में भी निगम द्वारा आवश्यकता के अनुसार सहयोग दिया जाएगा। निगम के सीईओ अम्बरीश मेहता के अनुसार अभियान के तहत पहले दिन 25 सितंबर को सड़क गली स्वच्छता दिवस, 26 सितंबर को स्कूल कॅालेज स्वच्छता दिवस, 27 सितंबर को चिकित्सालय स्वच्छता दिवस, 29 को समस्त शौचालय पेशाब घर स्वच्छता दिवस, 30 को समस्त संस्था स्वच्छता दिवस, 1 अक्टूबर को स्टाल होटल रेस्टोरेन्ट आदि स्वच्छता दिवस तथा 2 अक्टूबर को सभी के लिए स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।