पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम दिन उमड़ी भीड़, फॉर्म नहीं लिए तो मचा हंगामा

अंतिम दिन उमड़ी भीड़, फॉर्म नहीं लिए तो मचा हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वार्ड20 के भामाशाह नामांकन शिविर में शुरुआती दो दिनों में तो लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। लेकिन, बुधवार को अंतिम दिन महिलाओं की लाइन लग गई। दोपहर में कुछ देर के लिए कंप्यूटर हैंग हो गया तो काम बंद करना पड़ा। शाम 5.45 बजे तक भी कई महिलाएं लाइन में लगी हुई थीं। पर, कर्मचारियों ने फॉर्म लेने से मना कर दिया। जिस पर महिलाओं ने हंगामा मचा दिया।

दादाबाड़ी के नांता स्कूल और घोड़ा वाला स्कूल में चल रहे शिविर में बुधवार को भी शुरुआत काफी धीमी गति से हुई। करीब 11 बजे बाद एक साथ भीड़ आई। पार्षद ज्ञान यादव ने सत्यापन कर दिया तो महिलाएं लाइन में लग गईं। करीब 20-25 महिलाएं बाकी रह गई थीं और पौने 6 बजे कर्मचारियों ने कंप्यूटर बंद कर दिए। ये देख महिलाएं भड़क गईं। उनका कहना था कि अभी 15 मिनट बाकी है और जो लाइन में लग चुके हैं और उनका सत्यापन भी हो चुका है तो फिर फार्म लेने से मना क्यों किया जा रहा है। सूचना पर पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाइश के बाद कुछ महिलाओं के फार्म लिए जा सके।