सहरिया इलाका बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया
हाड़ौतीका सहरिया इलाका इंड्रस्ट्रियल एरिया में तब्दील होगा। रीको ने सहरिया बाहुल्य शाहाबाद को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने की स्कीम तैयार की है। और यहां कई तरह की औद्योगिक इकाइयों को निवेश करने का अवसर मिलेगा। उद्योग के अनुसार यहां लेबर, पानी की कमी नहीं है। साथ ही क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट है।
औद्योगिक इलाके को डेवलप करने की योजना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की है। सीएम ने रीको इसके लिए सुझाया था। ऐसे में राज्य सरकार की मंशा के अनुसार ही शाहाबाद के गुवाड़ी-मजारी गांव में 846 बीघा जमीन औद्योगिक एरिया विकसित करने के लिए चिन्हित की। सीएम की निर्देश पर ही बारां के जिला प्रशासन ने यह जमीन रीको को सुपुर्द कर दी। अब रीको इंड्रस्ट्रियल एरिया डवलप करने के लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर रहा है। इलाके में बहने वाली कुनू नदी पर औद्योगिक इकाइयों की पानी की मांग के लिए एनिकट बनाया जाएगा।