- Hindi News
- हाथी पर सवार होकर समाजबंधुओं ने की मुनि श्री की अगवानी
हाथी पर सवार होकर समाजबंधुओं ने की मुनि श्री की अगवानी
कोटा| लाडपुरास्थित शांतिनाथ मंदिर से मुनि सुधा सागर महाराज का ससंघ रविवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए मंगल प्रवेश हुआ। जयकारों के बीच समाजबंधु जयकारे लगाते हुए खाई रोड, नयापुरा चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, खेड़ली फाटक होते हुए स्टेशन पहुंचे। खेड़ली फाटक पर जैन पाठशाला के बच्चों ने दिव्य घोष की धुन बजाकर अगवानी की। मंगल प्रवेश पर समाजबंधु धर्म ध्वज बैंडबाजे के साथ परंपरागत वेशभूषा में चल रहे थे। समाजबंधुओं ने जगह-जगह पर मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। खेड़ली फाटक में भी हाथी से मुनिश्री की आरती उतारी गई।
विश्वशांति के लिए आकाश में छोड़े गुब्बारे
मनोजजैन आदिनाथ ने बताया कि मंगलप्रवेश पर यहां समाजबंधुओं ने विश्वशांति के लिए 1008 गुब्बारे आकाश में छोड़े। वहीं नयापुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल परिवार की ओर से भी मुनिश्री की अगवानी की गई। उल्लेखनीय है कि मुनिश्री का चातुर्मास के बाद पहली बार शहर के अन्य इलाकों में मंगल प्रवेश हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु भाग ले रहे हैं।
मुनि सुधा सागर महाराज के ससंघ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगल प्रवेश के दौरान उनकी आरती उतारते समाजबंधु