- Hindi News
- कॉम्पीटिशन के लायक तैयार किए जाएंगे प्रश्नबैंक
कॉम्पीटिशन के लायक तैयार किए जाएंगे प्रश्नबैंक
वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की ओर से रविवार को तीन दिवसीय प्रश्नबैंक निर्माण कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य अतिथि निदेशक डाॅ. आरआर सिंह थे।
उन्होंने कहा कि प्रश्नबैंक निर्माण बदलते परिप्रेक्ष्य में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। कॉम्पीटिशन के लायक प्रश्नबैंक तैयार किया जाएगा। संयोजक डाॅ. सुबोध अग्निहोत्री ने प्रश्न बैंक निर्माण की प्रासंगिकता समझाया। कार्यशाला में पटना से डाॅ. किंशुक पाठक, ग्वालियर से डाॅ. आदित्य शुक्ला, नोएडा से डाॅ. हरीश शर्मा, मेरठ से डाॅ. मनोज श्रीवास्तव, जयपुर से डाॅ योगेश गुप्ता, देहरादून से नितिन कुमार समेत लखनऊ, नई दिल्ली तथा झुंझुनूं से शैक्षणिक पत्रकारिता से जुड़े आठ जाने-माने शिक्षाविद छह शोधार्थी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों में जनसंचार, मीडिया कानून, वेब पत्रकारिता, न्यू मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा प्रिंट मीडिया विषयक दर्जनों प्रश्न पत्र निर्माण और वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे।